Click Hear For More

कॅरियर बनाने में सीबीएसई करेगा मदद

कॅरियर बनाने में सीबीएसई करेगा मदद

इलाहाबाद। सीबीएसई ने उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी जानकारी देने के लिए काउंसलिंग सेंटर खोलने का फैसला किया है। काउंसलिंग सेंटर में सीबीएसई के साथ अन्य सभी बोर्ड के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।

 

इसमें दसवीं के स्टूडेंट के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा काउंसलिंग सेंटर में कैंप लगाकर नि:शुल्क शिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी। शुरुआत में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों के कठिन पाठों को पढ़ाया जाएगा। साथ ही छात्रों की क्षमता संवर्द्घन, रोजगार परक कोर्स, आवश्यक योग्यता के साथ अच्छे संस्थानों की भी जानकारी काउंसलिंग में दी जाएगी। बोर्ड की ओर से शुरू हो रहे काउंसलिंग सेंटर में शैक्षिक एवं सूचना परक सामग्री अभिभावकों एवं छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान बोर्ड काउंसलर एवं विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। 

सीबीएसई की ओर से ग्रामीण छात्रों के कैरियर को सही दिशा देने के लिए काउंसलिंग सेंटर खोलने का यह फैसला निश्चय ही मददगार होगा। इसमें आरंभ में गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी की समस्याओं के हल के लिए सभी बोर्ड के छात्रों को लक्ष्य करके जानकारी देने का निर्णय अच्छा कदम होगा।’’

कॅरियर बनाने में सीबीएसई करेगा मदद कॅरियर बनाने में सीबीएसई करेगा मदद Reviewed by Ragini Srivastav on 17:10:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.