राज्यकर्मियों को मिलेगा 16% HRA, वेतन आयोग ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट
राज्यकर्मियों को मिलेगा 16% HRA, वेतन आयोग ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट
पटना [जेएनएन]। राजधानी में कार्यरत सरकारी कर्मियों को मूल वेतन का 16 प्रतिशत आवास भत्ता मिलेगा। मंगलवार को वेतन आयोग के अध्यक्ष व पूर्व मुख्य सचिव जी.एस.कंग ने सातवें वेतनमान के तहत सरकारी कर्मियों को भत्तों से संबंधित अपनी रिपोर्ट सौंप दी।
कंग ने सचिवालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें यह रिपोर्ट सौंपी। वेतन आयोग ने आवास भत्ते के तीन स्लैब निर्धारित किए हैं।
प्रमंडलीय मुख्यालयों में कार्यरत सरकारी कर्मियों को मूल वेतन का 8 प्रतिशत जबकि अन्य शहरों में तैनात सरकारी कर्मियों को मूल वेतन का 4 प्रतिशत आवास भत्ता मिलेगा। इससे पहले आयोग ने वेतनमान को लेकर अपनी रिपोर्ट सरकार को दी थी।
माना जा रहा है कि अगले कैबिनेट में भत्तों को मंजूरी मिल जाएगी। इससे राज्य के 9.5 लाख कार्यरत और पेंशनभोगी कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा।
No comments: