Click Hear For More

यूपी की यह यूनिवर्सिटी कराएगी लॉ की ऑनलाइन पढ़ाई

यूपी की यह यूनिवर्सिटी कराएगी लॉ की ऑनलाइन पढ़ाई

डिजिटल इंडिया की तरफ कदम बढ़ाते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय अब स्टूडेंट्स को ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स पढ़ाने की शुरुआत कर सकता है। शनिवार को विश्वविद्यालय में होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल लॉ फैकल्टी के अंतर्गत चार ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव है।

इन्हें करने के लिए स्टूडेंट्स को विवि आने की जरूरत नहीं। प्रवेश से लेकर परीक्षा तक सभी कुछ ऑनलाइन होगा। इसके अलावा शनिवार की एकेडमिक काउंसिल में लॉ के पीजी डिप्लोमा कोर्स, बीबीए के सीबीसीएस कोर्स, डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को पीएचडी की अनुमति देने, विवि में डॉ. राम मनोहर लोहिया चेयर के ऑर्डिनेन्स, शिक्षकों को शोध के लिए आर्थिक सहायता देने सहित विभिन्न मुद्दों पर निर्णय लिया जाना है।

एकेडमिक काउंसिल में जिन ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स को शुरू करने का प्रस्ताव रखा जा रहा है उसमें साइबर लॉ, इंटलेक्चुलअल प्रॉपर्टी राइट (आईपीआर), कॉन्ट्रेक्ट मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी शामिल हैं।

यह सभी कोर्स तीन-तीन माह के होंगे। साल में तीन बैच चलाए जाएंगे। कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे। प्रवेश मिलने पर उसे ऑनलाइन ही कोर्स मटीरियल ई-मेल से भेजा जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए भी कहीं जाने की जरूरत नहीं।

वह भी ऑनलाइन ही होंगी। स्टूडेंट्स को कोर्स उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। यदि वह इससे कम अंक पाता है तो एक बार परीक्षा में दोबारा शामिल होने का अवसर मिलेगा।

यूपी की यह यूनिवर्सिटी कराएगी लॉ की ऑनलाइन पढ़ाई यूपी की यह यूनिवर्सिटी कराएगी लॉ की ऑनलाइन पढ़ाई Reviewed by Ragini Srivastav on 07:42:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.