15 हजार परिषदीय शिक्षकों को मिला मनचाहा जिला
15 हजार परिषदीय शिक्षकों को मिला मनचाहा जिला
इलाहाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से अंतरजनपदीय तबादले का आदेश रविवार को जारी कर दिया गया। इसके अंतर्गत 15076 परिषदीय अध्यापकों का स्थानांतरण किया गया है। तबादला शिक्षकों की मांग पर किया गया है। इनकी सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
अंतरजनपदीय तबादला के इच्छुक अध्यापकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। उनसे पांच जिलों के विकल्प मांगे गए थे। इसके लिए कुल 23725 अध्यापकों ने आवेदन किया था लेकिन 3162 के आवेदन निरस्त कर दिए गए। शेष बचे अध्यापकों में से 15076 का तबादला किया गया है। इसमें नगर क्षेत्र के 165 अध्यापकों का स्थानांतरण भी शामिल है। लखनऊ, कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर के ग्रामीण संवर्ग में कोई स्थानांतरण नहीं हुआ है। तबादले की प्रक्रिया एनआईसी की ओर से उपलब्ध डाटा, वरीयता आधारित श्रेणी और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया गया है। इसके बावजूद नियमानुसार आवेदन करने वाले किसी अध्यापक को आपत्ति है तो वे 27 अगस्त तक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रत्यावेदन परिषद कार्यालय में भेज सकते हैं।
No comments: