Click Hear For More

शिक्षक भर्ती का साक्षात्कार स्थगित करने की मांग

शिक्षक भर्ती का साक्षात्कार स्थगित करने की मांग


allahabad

इलाहाबाद। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार का विरोध शुरू हो गया है। सामाजिक न्याय मोर्चा के बैनर तले आयोग दफ्तर पर पहुंचे प्रतियोगी साक्षात्कार स्थगित करने की मांग कर रहे थे।

आयोग में दो नए सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया था। इनमें से डॉ. अजब सिंह यादव ने ज्वाइन किया था लेकिन अब इनकी नियुक्ति खतरे में पड़ गई है। शासन की तरफ से उनकी नियुक्ति रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में आयोग में एक बार फिर कोरम का संकट बन गया है। प्रतियोगियों का कहना था कि इस स्थिति में इंटरव्यू कराने से भर्ती फंस सकती है। उनका कहना था कि साक्षात्कार के लिए दो बोर्ड का गठन नियम विरूद्ध है। वे जल्द से जल्द से जल्द सदस्यों की नियुक्ति की भी मांग कर रहे थे। अध्यक्ष प्रभात मित्तल का कहना है कि साक्षात्कार बोर्ड के गठन का अधिकार चेयरमैन का है। इसके लिए आयोग की बैठक की जरूरत नहीं होती। इसलिए कोरम पूरा होना आवश्यक नहीं है। इसमें नियम का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। चूंकि एक सदस्य की नियुक्ति पर विवाद है। इसलिए सिर्फ दो बोर्ड गठित किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में मोर्चे के अध्यक्ष मनोज यादव, अजीत पटेल, संदीप यादव, राजेश भारती, आशीष यादव, राजेश मिश्र आदि शामिल रहे।

शिक्षक भर्ती का साक्षात्कार स्थगित करने की मांग शिक्षक भर्ती का साक्षात्कार स्थगित करने की मांग Reviewed by Ragini Srivastav on 16:50:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.