अब दोगुना मिलेगा बोनस
अब दोगुना मिलेगा बोनस
केंद्र के अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की मासिक परिलब्धियों को दोगुना कर दिया गया है। ऐसे में कर्मचारियों को अब बोनस भी दोगुना मिलेगा। पहले मासिक परिलब्धियों की सीलिंग 3500 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 7000 रुपये किया गया है। बोनस की गणना मासिक परिलब्धियों के आधार पर ही की जाती है। सीलिंग में बढ़ोतरी के साथ बोनस भी दोगुना मिलेगा। इस बाबत वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह व्यवस्था एक अप्रैल 2014 से लागू मानी जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा। सीओसी पूर्वी यूपी के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय ने इसे कर्मचारियों के आंदोलन की जीत करार दिया है।
अब दोगुना मिलेगा बोनस
Reviewed by Ragini Srivastav
on
18:38:00
Rating:
No comments: