Click Hear For More

शैक्षिक संस्थानों में मनाया जाएगा आजादी पखवाड़ा

शैक्षिक संस्थानों में मनाया जाएगा आजादी पखवाड़ा

15 अगस्त को देश की आजादी के 70 साल पूरे हो रहे हैं। केंद्र सरकार चाहती है कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे युवा इस जश्न में शामिल हों। इसलिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर यूजीसी ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नौ से 23 अगस्त तक आजादी पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए हैं।

इसकी थीम दी गई है-जरा याद करो कुबार्नी। यूजीसी सचिव प्रो. जसपाल एस संधु की ओर से कुलपतियों को पत्र भेज 23 अगस्त को दिन में 11 बजे विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ पखवाड़े का भव्य समापन करने को कहा गया है। यूजीसी सचिव ने पखवाड़े के दौरान होने वाले कार्यक्रम भी सुझाए हैं। उन्होंने कहा कि है इस दौरान छात्रों से सीमा की सुरक्षा को तैनात जवानों के लिए ग्रीटिंग कार्ड्स तैयार करवाकर पोस्ट ऑफिस के जरिए भेजा जाए। वृहद पौधरोपण कराया जाए।

लेखक, शिक्षाविद् या सुरक्षा बल से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को बुलाकर छात्रों को 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारी दी जाए। पेंटिंग, निबंध, कविता, स्लोगन, राष्ट्रभक्ति गीत गायन, आजादी की दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का भी सुझाव दिया गया है।

शैक्षिक संस्थानों में मनाया जाएगा आजादी पखवाड़ा शैक्षिक संस्थानों में मनाया जाएगा आजादी पखवाड़ा Reviewed by Ragini Srivastav on 18:55:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.