Click Hear For More

यूपी बोर्ड परीक्षा 15 मार्च से होने आसार, कार्यक्रम शीघ्र

यूपी बोर्ड परीक्षा 15 मार्च से होने आसार, कार्यक्रम शीघ्र

इलाहाबाद (जेएनएन)। यूपी बोर्ड की वर्ष 2017 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 15 मार्च से शुरू होने के आसार हैं। विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद यूपी बोर्ड प्रशासन परीक्षा का खाका खींचने में जुट गया है। वैसे तो होली बाद शुरू होने वाली परीक्षाएं कुल 25 दिन ही चलनी हैं, लेकिन अप्रैल माह में कई अवकाश होने के कारण परीक्षा अप्रैल माह के अंत तक होगी। बोर्ड प्रशासन ने संकेत दिया है कि परीक्षा कार्यक्रम का औपचारिक एलान एक हफ्ते में कर दिया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 इस बार एक माह के विलंब के साथ शुरू होंगी। दरअसल, परिषद के सभापति अमरनाथ वर्मा ने बीते आठ दिसंबर को ही परीक्षा की तारीख 16 फरवरी से 20 मार्च 2017 की घोषणा की थी, लेकिन चुनाव आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम पर रोक लगा दी थी। उसके बाद से परीक्षा तारीखों को लेकर उहापोह का माहौल बना रहा। चुनाव आयोग और बोर्ड के आला अफसरों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं, लेकिन नया परीक्षा कार्यक्रम तय नहीं हो सक। यूपी बोर्ड प्रशासन को चुनाव कार्यक्रम जारी होने का इंतजार था। बुधवार को चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद से बोर्ड मुख्यालय पर चहलकदमी तेज हो गई। बोर्ड सचिव के साथ अफसरों व परीक्षा कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों की कई बैठकें हुईं। इसमें चुनाव पूरा होने के बाद से परीक्षाएं शुरू कराने पर सहमति बनी है।

उप्र समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित हो जाएंगे। दूसरे दिन होली का त्योहार है और कैलेंडर में 14 मार्च तक अवकाश रहेगा। ऐसे में 15 मार्च से परीक्षा शुरू कराने की तैयारी है। बोर्ड सूत्रों की मानें तो होली जैसे त्योहार के तत्काल बाद परीक्षा की शुरुआत अनिवार्य विषय की जगह ऐसे विषय से होगी जिसमें कम परीक्षार्थी बैठते हों। हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। वैसे तो हाईस्कूल की 15 दिन और ं इंटरमीडिएट की परीक्षा 25 दिन में पूरी हो जाती है, लेकिन अप्रैल माह में कई अवकाश होने के कारण पूरी परीक्षा अप्रैल माह के अंत तक खत्म होने के आसार हैं। बोर्ड प्रशासन की भी तैयारी है कि होली बाद शुरू होने वाली परीक्षाएं जल्द ही खत्म हो जाएं, ताकि हर हाल में मई में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराकर जून के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाये। 2017 की बोर्ड परीक्षा में साठ लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने हैं। परिषद की सचिव शैल यादव ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम जारी हो चुका है। अब बोर्ड प्रशासन परीक्षा तैयारियों में जुटा है। संभावित कार्यक्रम तैयार कराया जा रहा है। उसका जल्द अनुमोदन लेकर एक सप्ताह में औपचारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

यूपी बोर्ड परीक्षा 15 मार्च से होने आसार, कार्यक्रम शीघ्र यूपी बोर्ड परीक्षा 15 मार्च से होने आसार, कार्यक्रम शीघ्र Reviewed by Ragini Srivastav on 19:01:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.