Click Hear For More

यूपी बोर्ड : पहले दिन 1.62 लाख ने छोड़ दी परीक्षा

यूपी बोर्ड : पहले दिन 1.62 लाख ने छोड़ दी परीक्षा


यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही प्रदेश भर में 162345 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल में 129091 एवं इंटरमीडिएट में 33354 परीक्षार्थी शामिल, जिन्होंने परीक्षा नहीं दी। हाईस्कूल में कुल 103 और इंटरमीडिएट में मात्र सात नकलची पकड़े गए। दूसरी पाली में नकलचियों का आंकड़ा बोर्ड के पास देर शाम तक नहीं पहुंच सका।

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल में हिन्दी एवं इंटरमीडिएट में भी हिन्दी एवं सामान्य हिंदी की अनिवार्य प्रश्नपत्र की परीक्षा में 1.62 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। यूपी बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि नकलचियों पर बरती गई सख्ती का यह परिणाम है। इस बार अनुपस्थित परीक्षार्थियों की जानकारी देने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई थी। ऑनलाइन आंकड़े मिल जाने के कारण पूरे प्रदेश में अनुपस्थित छात्रों की गणना आसान हो गई। बोर्ड सचिव शैल यादव ने बताया कि गोण्डा में सबसे अधिक 8270, जौनपुर में 5546 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा ने नहीं दी है। बताया कि दसवीं एवं बारहवीं के आवेदन के समय बोगस परीक्षार्थियों ने फार्म ही नहीं भरा था, इसी कारण से 2017 की परीक्षा में पहले दिन परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या में कमी आई है। 2016 में पहले दिन परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या सात लाख थी।

पहले दिन ही हिन्दी के पर्चे में जमकर नकल हुई और अव्यवस्था का बोलबाला रहा। कई केन्द्रों पर छात्रों को पर्चा बोलकर हल कराया जाता रहा। पहली पाली में हाईस्कूल हिन्दी, इंटरमीडिएट में सैन्य विज्ञान, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिन्दी का पर्चा था। पर्चा आसान होने के बाद भी नकल हुई। हाईस्कूल में हिन्दी काफी अहम है। हिन्दी में फेल छात्रों को अन्य सभी विषयों में पास होने के बाद भी फेल माना जाता है जबकि किसी अन्य एक विषय में फेल होने पर पास होने की सुविधा मिलती है।

यूपी बोर्ड : पहले दिन 1.62 लाख ने छोड़ दी परीक्षा यूपी बोर्ड : पहले दिन 1.62 लाख ने छोड़ दी परीक्षा Reviewed by Ragini Srivastav on 18:09:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.