100 दिन की परफॉर्मेंस के आधार पर होगा शिक्षकों का तबादला
100 दिन की परफॉर्मेंस के आधार पर होगा शिक्षकों का तबादला
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक इस बार मई-जून में तबादला नीति का लाभ नहीं ले पाएंगे। योगी सरकार ने अपने शुरुआती 100 दिनों में तबादले के बजाय शिक्षा विभाग को दिए गए लक्ष्य पूरा करने का फैसला किया है।
उसके बाद जब भी शिक्षकों से तबादले का विकल्प लिया जाएगा, उसमें इन 100 दिनों के उनके कामकाज के आधार पर निर्णय होगा। प्रदेश के बेसिक स्कूलों में इस वक्त 5 लाख 85 हजार 232 शिक्षक पढ़ा रहे हैं।
अक्सर उनके तबादले 20 मई से 30 जून के बीच किए जाते हैं, क्योंकि इन दिनों में गर्मियों की छुट्टियां होने से पठन-पाठन प्रभावित नहीं होता। इस बार शिक्षकों को उम्मीद थी कि योगी सरकार हर हाल में 30 जून तक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर लेगी, ताकि ग्रीष्मावकाश के बाद हर शिक्षक नई जगह पर अपनी जिम्मेदारी संभाल सके।
1- करोरपति बनना है तो अपनाएं ये उपाय
2- RTGS, NEFT, IMPS में क्या अंतर है ?
3- जानें Debit Card और Credit Card के बारे में
4- बजट बनाने के अलावा महिलाएं बहुत कुछ कर सकती हैं
5- What is SIP (Systemetic Investment Plan) | SIP क्या होता है
यहां बता दें कि सपा सरकार में भी घोषणा तो मई-जून में ही तबादला प्रक्रिया पूरी करने की होती थी, पर कभी इस पर अमल नहीं हो पाया।
शासन के सूत्रों के मुताबिक, योगी सरकार अपने शुरुआती 100 दिनों में शिक्षकों के तबादले नहीं करेगी। योगी सरकार के 100 दिन जून के अंतिम सप्ताह में पूरे होंगे।
विभागीय अधिकारियों से कहा गया है कि वे तबादले के बजाय पढ़ाई की गुणवत्ता सुधार के लिए दिए गए लक्ष्य पूरा करने पर ध्यान दें। इतना ही नहीं जो राजनेता शिक्षकों के तबादले के लिए सिफारिश कर रहे हैं, उन्हें भी इससे दूर रहने की नसीहत दी जा रही है।
शासन के ही एक अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध के साथ बताया कि जब भी शिक्षकों से तबादले का विकल्प भरवाया जाएगा, उस पर निर्णय से पहले संबंधित शिक्षक की परफॉर्मेंस जरूर देखी जाएगी। परफॉर्मेंस ठीक न मिलने पर वे मनचाही जगह पर तबादला भी नहीं ले सकेंगे।
मित्रों यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों में शेयर करें |
आप इसी तरह के लेख पढ़ने के लये इस पेज में सबसे ऊपर subscribe पर क्लिक कर अपना email लिख कर हमसे जुड़ सकते हैं |
आप निचे click करके हमें YouTube और Facebook पर Follow कर सकते हैं |

Reviewed by Ragini Srivastav
on
17:24:00
Rating:
No comments: