Click Hear For More

यूपी बोर्ड की पुन: परीक्षा 21 एवं 22 को

यूपी बोर्ड की पुन: परीक्षा 21 एवं 22 को


UP Board's re-examination on 21 and 22

यूपी बोर्ड की वर्ष 2017 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की निरस्त की गई परीक्षाओं को पुन: कराए जाने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। पुन: परीक्षाएं 21 एवं 22 अप्रैल को कराई जाएंगी। परीक्षाओं का आयोजन सुबह एवं शाम की पाली में किया जाएगा। इस बाबत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव शैल यादव ने बृहस्पतिवार को पुन: परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया।

कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल को सुबह 7.30 से 10.45 बजे तक सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और प्रारंभिक गणित की परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, 22 अप्रैल को सुबह की पाली में हाईस्कूल की कृषि की परीक्षा होगी। इसके अलावा 22 अप्रैल को ही सुबह की पाली 7.30 से 10.45 बजे तक इंटरमीडिएट के हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र, सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र, इतिहास प्रथम प्रश्नपत्र, गृह विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, चित्रकला (आलेखन) प्रथम प्रश्नपत्र, समाज शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र, भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, गणित प्रथम प्रश्नपत्र की पुन: परीक्षा होगी। वहीं, शाम की पाली में दोपहर दो से 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट के हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र, सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र, भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की पुन: परीक्षा होगी।


यूपी बोर्ड की पुन: परीक्षा 21 एवं 22 को यूपी बोर्ड की पुन: परीक्षा 21 एवं 22 को Reviewed by Ragini Srivastav on 17:53:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.