Click Hear For More

स्कूल में सात बच्चों को पढ़ा रहे छह शिक्षक

स्कूल में सात बच्चों को पढ़ा रहे छह शिक्षक

प्रतापगढ़ के एक माध्यमिक विद्यालय में सात बच्चे और उनको पढ़ाने के लिए छह शिक्षक। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की धज्जियां साफ उड़ती दिख रही हैं। हैरान करने की बात ये है कि यह स्कूल गत वर्ष ही उच्चीकृत होकर माध्यमिक विद्यालय बना है।

इस मामले ने माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के दावों की भी पोल खोल दी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) की ओर से शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में राजकीय माध्यमिक विद्यालय रसूलहा प्रतापगढ़ का हाल जब सामने आया तब अफसर चौंक पड़े। स्कूल में छठीं से लेकर 10वीं कक्षा तक में मात्र सात विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन सातों को पढ़ाने के लिए छह अध्यापक तैनात हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र कुमार सिंह ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को फटकार लगाने के साथ छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। 

राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद में मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं प्रधानाचार्यों की शुक्रवार को बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रधानाचार्य अपने विद्यालयों के लिए शासन की ओर से जारी अनुदान की मांग कर रहे थे। हाल ही में इस विद्यालय को उच्चीकृत करके राजकीय माध्यमिक विद्यालय बनाया गया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने जेडी से अपने विद्यालय को 50 लाख रुपये का अनुदान जारी करने की मांग की तो उन्होंने विद्यालय में बच्चों की संख्या पूछ ली।

प्रधानाध्यापक के जवाब में जब पता चला कि स्कूल में मात्र सात विद्यार्थी हैं तब बैठक में मौजूद सभी अधिकारी एवं प्रधानाचार्य हैरत में पड़ गए। नाराज जेडी ने विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ाने एवं शिक्षण व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। बैठक में मौजूद जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ बृजेश मिश्र ने बताया कि उन्हें भी इस विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी नहीं थी। प्रधानाध्यापक के स्वीकार करने पर उन्हें छात्रों की संख्या पता चली। जेडी की बैठक में विद्यालयों में साफ-सफाई सहित छात्रों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया गया। मंडलीय समीक्षा बैठक में डीआईओएस राजकुमार, डीआईओएस प्रतापगढ़ बृजेश मिश्र, जीआईसी के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अजय सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य रहे।

स्कूल में सात बच्चों को पढ़ा रहे छह शिक्षक स्कूल में सात बच्चों को पढ़ा रहे छह शिक्षक Reviewed by Ragini Srivastav on 18:27:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.