Click Hear For More

लोअर सबऑर्डिनेट के प्रतियोगियों को झटका

लोअर सबऑर्डिनेट के प्रतियोगियों को झटका

यूपीएससी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनPC: ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की दूसरी सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा रही लोअर सबऑर्डिनेट की तैयारी करने वाले प्रतियोगियों को झटका लगेगा। आयोग ने 2017 में भी लोअर सबऑर्डिनेट के पदों पर भर्ती की तैयारी की है, लेकिन पदों की संख्या काफी कम होगी। मात्र दो तरह के पदों डिप्टी जेलर तथा आबकारी निरीक्षक के पदों पर ही भर्ती होगी। इनमें डिप्टी जेलर के 33 पदों के लिए आयोग को अधियाचन मिल चुका है।

आयोग की इस भर्ती के अंतर्गत निरीक्षक, ऑडिटर समेत एक दर्जन से अधिक विभागों के अलग-अलग पद शामिल रहे, लेकिन अब इनमें से ज्यादातर विभागों के पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती करेगा। ऐसे में लोअर सबऑर्डिनेट-2017 में डिप्टी जेलर तथा आबकारी निरीक्षक के पदों के लिए भर्ती होगी। आयोग के अफसरों के अनुसार पीसीएस और सहायक वन सरंक्षक-वन क्षेत्राधिकारी के बाद लोअर सबऑर्डिनेट के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी है। आयोग अफसर के अनुसार डिप्टी जेलर के 33 पदों को अधियाचन मिल चुका है। आबकारी निरीक्षक के लिए अधियाचन का इंतजार है।

लोअर सबऑर्डिनेट के प्रतियोगियों को झटका लोअर सबऑर्डिनेट के प्रतियोगियों को झटका Reviewed by Ragini Srivastav on 18:08:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.